{"_id":"5b64a5b74f1c1b572f8b80cd","slug":"191533322679-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में एनएच पर गिरा पेड़, तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश में एनएच पर गिरा पेड़, तीन घंटे लगा जाम
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मथुरापुर अड्डे के पास शुक्रवार सुबह सात बजे विशालकाय पाकड़ गिर गई। इसके चलते हाईवे जाम हो गया। तीन घंटे बाद पेड़ को हटाकर बमुश्किल जाम खुलवाया जा सका।
सीबीगंज क्षेत्र में मथुरापुर अड्डे के पास पाकड़ का एक विशालकाय पेड़ लगातार हो रही बारिश के चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हाईवे पर गिर गया। इसके चलते हाईवे दोनों तरफ से बंद हो गया। दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन बंद होने से कुछ ही देर में कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कोशिश के बाद टुकड़े करके पेड़ को वहां से हटाया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास से गुजारे गए, उन्हें शहर की ओर नहीं आने दिया गया।