{"_id":"595665eb4f1c1b69048b46ef","slug":"191498834411-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट के लिए सोशल साइट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेट के लिए सोशल साइट्स
Updated Fri, 30 Jun 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। सोशल साइट्स पर धर्म विशेष के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी तथा अपलोड की गई वीडियो के विरोध में एक समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क उठा। देर रात पहले उन्होंने थाने में हंगामा किया। इसके बाद शुक्रवार को धार्मिक आयोजन के बाद जुलूस निकाला और जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने दो दिन के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद गुस्साई भीड़ शांत हुई।
ईद के दौरान एक युवक ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और व्हाट्सऐप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो वायरल किया था। गुरुवार रात इस संबंध में पूर्व पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खान, सपा के विधानसभा अध्यक्ष फुरकान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुरप्रीत जार्जी आदि थाने पहुंचे। जहां पूरा प्रकरण एसओ वीके सिंह के सामने रखने के बाद कार्रवाई की मांग की गई। शुक्रवार को जुमा की नमाज समाप्त होते ही जुलूस निकालकर नारेबाजी शुरू कर दी। जुलूस मोहल्ला माहीगिरान से शुरू होकर अलग-अलग मोहल्लों से गुजरा और चमन चौराहे आकर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर सीओ जितेंद्र गिरि, एसएसआई अरविंद शुक्ला, चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया दलबल के साथ आ पहुंचे। सीओ ने कहा कि जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
जुमा की नमाज को लेकर पहले से ही सतर्क थी पुलिस
गुरुवार की देर रात जब मामला बढ़ा तो थाने में भीड़ भी बढ़ी। देर रात ही पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर वापस कर दिया था। इसके साथ ही एसओ वीके सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए शुक्रवार को जुमा की नमाज से पहले ही पुलिस को सतर्क कर दिया था। उन्होंने इसके लिए मोबाइल टीम लगाने के साथ ही मस्जिदों के पास गश्त भी बढ़ा दी थी।