फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   न रजिस्ट्रेशन, न नंबर कैसे पहचानें ई-रिक्शा

न रजिस्ट्रेशन, न नंबर कैसे पहचानें ई-रिक्शा

Sun, 25 Jun 2017 06:04 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
न रजिस्ट्रेशन, न नंबर कैसे पहचानें ई-रिक्शा
बरेली।
विज्ञापन

बरामदगी के बाद भी ई-रिक्शा उनके असली मालिकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। क्योंकि इनका न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई नंबर। ऐसे में पुलिस भी रिक्शा किसका है यह तस्दीक कराने में मुश्किल महसूस कर रही है। किला थाने में करीब आधा दर्जन बरामद किए गए ई-रिक्शा खड़े हैं।
शहर में करीब डेढ़ हजार से अधिक ई-रिक्शा हैं। इनमें पांच सौ का ही आरटीओ आफिस से रजिस्ट्रेशन है। बाकी अनाधिकृत ढंग से चल रहे हैं। उनका न कोई नंबर है और न ही कोई पंजीकरण। उसी का फायदा चोर लुटेरे उठा रहे हैं। वह चालक को नशा देकर रिक्शा लूटने के बाद आसानी से ही उसकी औने पौने दामों में बिक्री कर रहे हैं। पुलिस के हत्थे भी वह आसानी से नहीं लग रहे हैं। पिछले दिनों किला थाने में एक ई रिक्शा लूटने की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा तो बड़ा खुलासा हुआ था। छह ई-रिक्शा बरामद हुए, लेकिन यह किसके हैं, यह तय करना आज तक पुलिस के सामने एक चुनौती है।
विज्ञापन


शाहजहांपुर के बंटी का गैंग होने का शक
ई-रिक्शा लूटने में बरेली में शाहजहांपुर के बंटी का गैंग सक्रिय होने का शक जताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इस पूरे गैंग का पर्दाफाश करने की फिराक में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ई-रिक्शा बिक्री के दस डीलर ही अधिकृत हैं और करीब दस जगह अनाधिकृत तरीके से ई रिक्शा सप्लाई किए जा रहे हैं। 500 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, बाकी शहर में चलने वाले अनाधिकृत हैं। इन्हें रोकने के लिए समय समय पर कार्रवाई की जाती है।
- आरआर सोनी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed