फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   विसरा रिपोर्ट बताएगी, दम घोटा या जहर देकर मारा

विसरा रिपोर्ट बताएगी, दम घोटा या जहर देकर मारा

Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट बताएगी, दम घोटा या जहर देकर मारा
सीबीगंज (बरेली)। छोटी बाजार के सामने गली में हुई उर्मिला की हत्या का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी पूरी तरह नहीं खुला पाया। आशंका जताई गई है कि हत्या सांस बंदकर या जहर देकर की गई है। विसरा जांच के बाद ही कुछ साफ होने की संभावना है। वहीं, हत्यारोपी प्रेमी रमेश अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बता दें कि होमगार्ड नत्थूलाल के मकान में इंडस्ट्रियल एरिया की एक प्लाइवुड फैक्ट्री का कर्मचारी रमेश दो महीने से किराए पर रह रहा था। शनिवार को उसके कमरे में नदोसी गांव निवासी उर्मिला का सड़ा हुआ शव बिस्तर पर पड़ा मिला था। कमरे में बाहर से ताला डालकर रमेश फरार हो गया था। खुलासा तब हुआ जब एक हफ्ते बाद गांव से लौटीं मकान मालकिन सुशीला तीसरी मंजिल पर बने रमेश के कमरे पर पहुंचीं। उर्मिला के दामाद सोनू ने रमेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस को जांच में पता लगा कि रमेश का परिवार बीडीए कॉलोनी मथुरापुर में नहीं, बल्कि शिवनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने उसके घर दबिश दी तो वहां भी ताला पड़ा मिला। अब पुलिस कुछ नंबरों को ट्रेस कर रमेश तक पहुंचने में जुटी है। उर्मिला की हत्या जेवर व रुपयों के विवाद में हुई है या किसी और वजह से, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed