{"_id":"5c325e54bdec2256b37e7852","slug":"181546804820-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की इनोवा रख ली, बीवी को निकाल दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज की इनोवा रख ली, बीवी को निकाल दिया
विज्ञापन
बरेली। पंजाब निवासी परिवार ने युवती को दहेज की खातिर परेशान कर घर से निकाल दिया और उनकी इनोवा को हड़प लिया। जबकि उसके नाम पर दर्ज इनोवा कार वापस नहीं की। इस मामले में पति समेत ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
मॉडल टाउन निवासी हरप्रीत कौर ने पति पंजाब के महौली फेज टू निवासी राजदीप सिंह, ससुर गुरदीप सिंह, ननदोई कंवल इंदर सिंह और रिश्तेदार शाहजहांपुर के सलेक्शन बाजार निवासी सोनू पूरन सिंह के खिलाफ कोतवाली में अमानत में खयानत की रिपोर्ट कराई है। हरप्रीत ने बताया कि 19 सितंबर 2015 को उनकी शादी हुई थी। उनके पिता हरजिंदर सिंह ने बरेली सिविल लाइंस की पंजाब एंड सिंध ब्रांच के अपने खाते से रकम निकालकर उनके नाम पर इनोवा खरीदकर दी थी। हरप्रीत के मुताबिक अमानत के तौर पर उन्होंने यह इनोवा अपने ससुरालियों को दे दी। अब उन्हें तो पीड़ित कर निकाल दिया गया है लेकिन ससुराली उनकी कार वापस नहीं कर रहे। धमकाते हैं कि कार से एक्सीडेंट कर देंगे या बेच देंगे।