{"_id":"5c06b5babdec22415f3d9cb8","slug":"181543943610-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी बोले - तस्करी के रूट पर दागी पुलिसकर्मी नहीं होंगे तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एडीजी बोले - तस्करी के रूट पर दागी पुलिसकर्मी नहीं होंगे तैनात
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में गोवंशीय पशुओं के अवशेष को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार की हत्या के बाद बरेली जोन में अलर्ट जारी किया गया है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने शाहजहांपुर से बरेली के रास्ते रामपुर तक होने वाली पशु तस्करी की धरपकड़ के लिए हाईवे के थानों और चौकियों पर दागी पुलिसकर्मियों को तैनाती नहीं देने के निर्देश दिए है। यहां तेज तर्रार पुलिसकर्मी रखे जाएंगे। वहीं जोन में सूचीबद्ध पशु तस्करों के गैंग का डोजियर (उनकी पहचान) के जरिए सत्यापन करने को कहा है। पशु तस्करी संलिप्तता मिलने पर उन्हें दोबारा जेल भेजा जाए।
एडीजी प्रेम प्रकाश ने नौ जिलों के कप्तानों को गोवंशीय पशुओं की कटान संबंधित छोटी सूचनाओं पर भी मूवमेंट करने के भी निर्देश दिए। खुफिया तंत्र को सक्रिय करके गोवंशीय पशुओं की कटान के लिए कुख्यात क्षेत्रों में दबिश देने और तस्करों की धरपकड़ के लिए कहा है। उन्होंने कैंट के मोहनपुर-ठिरिया और रिछा में संचालित अवैध बूचड़खानों पर भी कारवाई के निर्देश दिए। एडीजी ने साफ कहा कि गोवंशीय पशुओं का कटान नहीं होने दिया जाएगा।