{"_id":"5b67532e4f1c1b096a8b5744","slug":"181533498158-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चालक बताकर लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, इनमें से एक पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज चालक बताकर लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट, इनमें से एक पति
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। थाना कैंट में नर्सिंग की एक छात्रा ने जिन दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस की जांच में उनमें से एक उसका पति निकला। छानबीन में पता चला कि छात्रा ने धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी की थी। इसके बाद करीब ढाई साल तक वह कांधरपुर में उसके साथ रही। उनके बीच एक अन्य युवक आया तो मामला गैंगरेप के आरोप तक पहुंच गया।
मूल रूप से बदायूं की निवासी नर्सिंग की छात्रा ने शनिवार को थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया है कि वह कांधरपुर में किराए पर रहती है। बदायूं में रह रहे उसके पिता बीमार रहते हैं। कांधरपुर में उसके घर के पास में ही बदायूं के नरेशपाल रहते हैं जो रोडवेज में ड्राइवर हैं। पिता की बीमारी के चलते वह अक्सर नरेश के जरिये बदायूं से अपने पिता से पैसे मंगाकर फीस जमा करती थी। आरोप है कि एक दिन नरेश ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसके भाई को झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा देने की धमकी दी। इस घटना के बाद वह जबरन उसके कमरे पर आकर रहने लगा। उसने इसका विरोध किया तो नरेश ने उसके पिता और भाई के खिलाफ बदायूं में एक फर्जी रिपोर्ट लिखवा दी।
छात्रा का आरोप है कि इसके बाद नरेश रिपोर्ट वापस लेने के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर एक साल तक उसके साथ बलात्कार करता रहा। एक दिन नरेश के साथ एक अन्य रोडवेज चालक बदायूं के ही बिल्सी कस्बे का रहने वाला हरिकेश उसके घर पर आया। हरिकेश ने भी उसके साथ बलात्कार किया। इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें से एक आरोपी से पीड़िता ने धर्म परिवर्तन करके शादी की थी। उनके बीच एक अन्य युवक आ गया तो विवाद होने लगा और मामला यहां तक पहुंच गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मामले के दोनों आरोपी रोडवेज चालकों से भी पूछताछ की है।