फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   निदा खान को धमकी देने वाले पीड़िता के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज

निदा खान को धमकी देने वाले पीड़िता के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 12 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
निदा खान को धमकी देने वाले पीड़िता के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज
एफआईआर
दो बार तीन तलाक देकर ससुर के साथ हलाला करने के लिए मजबूर की गई महिला की पैरवी कर रही आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी की अध्यक्ष निदा खान को धमकी देने के मामले में बुधवार को थाना बारादरी में पीड़ित महिला के ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की शुरुआत तीन दिन पहले आला हजरत खानदान की बहू निदा खान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़िता को मीडिया के सामने लाने से हुई थी। पीड़िता ने अपने शौहर वसीम हुसैन पर निकाह के दो साल बाद तलाक देने के बाद ससुर के साथ हलाला करने को मजबूर करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने मीडिया के सामने बताया था कि दो साल पहले उसे वसीम ने फिर तलाक दे दिया और इस बार उस पर देवर के साथ हलाला करने का दबाव बनाया। इसके बाद वह ससुराल छोड़कर चली आई। मंगलवार को निदा खान ने थाना बारादरी में तहरीर दी थी कि मीडिया में यह यह मामला उछलने के बाद उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। एसएचओ बारादरी सतीश कुमार ने बताया कि निदा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब पीड़िता के आरोपी ससुराल वालों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed