{"_id":"5ab14dfc4f1c1b27088b63d1","slug":"181521569276-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर देकर बच्चे को मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर देकर बच्चे को मारा
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे को प्रसाद में दिया जहर, मौत
मां का कहना है कि जहर देकर मारा, बच्ची भी खाकर हुई बीमार
फैजगंज बेहटा के तरक परौली गांव की घटना
गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
ओरछी (बदायूं)।
फैजगंज बेहटा इलाके के तरक परौली गांव में एक 12 साल के बालक की प्रसाद में मिले बताशे खाने के बाद मौत हो गई। बताशा उसने अपनी बहन को भी दिया था। उसकी भी हालत खराब है। हालांकि बच्ची का इलाज कर रहे डॉ. सलिल दीक्षित का कहना है कि उसके पेट में जहर था, जो उल्टियां करवा के निकलवा दिया गया है। अब वह खतरे से बाहर है। मां ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर, बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
यह सनसनीखेज घटना सोमवार रात करीब आठ बजे की है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के तरक परौली गांव निवासी मुकेश सिंह का बेटा घर के बाहर सरकारी नल पर पानी लेने गया था। तभी किसी ने प्रसाद के बहाने दीपक को बताशे खाने को दिए। उसने तीन-चार बताशे खा लिए और घर जाकर दो बताशे अपनी बहन छह वर्षीय तनु को दिए। जो उसने खा लिए। इसके बाद दोनों भाई-बहन सो गए। रात करीब दस बजे मां मिथलेश ने दोनों बच्चों को जगाना चाहा तो वे बेहोश मिले। बच्चों को बेहोश देखकर परिवार में खलबली मच गई। फौरन दोनों बच्चों को बिसौली अस्पताल ले जाया गया। जहां दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची तनु को घरवाले चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। दो बच्चों को जहर देने का पता चलने पर सीओ बिसौली मुन्ना लाल पहले तरक परौली गए। इसके बाद चंदौसी जाकर अस्पताल में भर्ती बच्ची का हालचाल लिया।
बच्चों की मां मिथलेश ने गांव के ही ओमपाल सिंह के खिलाफ तहरीर दे दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जहर देकर हत्या करने की धारा 302 व 328 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी ओमपाल को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे करीब ढाई साल पहले दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
-अशोक कुमार, एसएसपी, बदायूं