{"_id":"5cc0a496bdec22140d56c9d1","slug":"171556128918-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दिखाया तो महिला को चक्कर आया, कुंडल ले गए ठग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल दिखाया तो महिला को चक्कर आया, कुंडल ले गए ठग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में हो रही टप्पेबाजी की वारदातें भले ही कम हो गई हों पर टप्पेबाजों की सक्रियता अभी बरकरार है। बारादरी क्षेत्र में घरों में काम करने वाली एक महिला से पता पूछने के बहाने ऐसे ही दो ठग उसके कुंडल उतरवा ले गए। महिला की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
संजय नगर में अनीता नाम की महिला किराए पर रहती हैं। वे लोगों के घरों में काम करके परिवार चलाती हैं। अनीता के मुताबिक मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे वे मतदान के दौरान काम करने हरि मंदिर की ओर जा रही थीं। तभी दो लोग उनके पास आए और किसी का पता पूछने लगे। उन्होंने जानकारी से इंकार किया तो इनमें से एक ने अपना मोबाइल उसकी ओर कर दिया। इससे उन्हें चक्कर आने लगे। तब इन लोगों ने कान से कुंडल उतारकर देने को कहा। वह कुछ समझ नहीं पाईं और कुंडल निकालकर दे दिए। जब वो चले गए तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। शोर मचाया पर देर हो चुकी थी। तब यूपी 100 को कॉल कराई तो पुलिस आ गई। बुधवार को अनीता ने रिपोर्ट करा दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। मोबाइल दिखाने से चक्कर आना और सम्मोहन जैसी स्थिति होने की बात से ज्यादा असमंजस है। पुलिस मान रही है कि महिला से ठगी तो हुई होगी पर तरीके को लेकर वो शायद कुछ छुपा रही है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पिछले महीने दो घटनाएं हुई थीं। इनमें महिलाओं को चुनाव की चेकिंग का डर दिखाकर गहने उतरवा लिए गए। इनमें से एक मामले में शहर के बड़े कपड़ा व्यापारी की पत्नी ठगी का शिकार हुईं। ठगों की तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद हुई पर पुलिस आज तक किसी को नहीं पकड़ सकी।