{"_id":"5cb0eec3bdec22140a176911","slug":"171555099331-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता बंद होने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ता बंद होने से गुस्साए लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में त्रिमूर्ति चौराहे के पास ब्राह्मपुरा बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को हंगामा किया। पुलिस ने निर्माण रुकवाकर तहसील प्रशासन से जांच कराने की बात कही है।
बस्ती के लोगों ने दोपहर बाद कॉल करके यूपी 100 व बारादरी पुलिस बुला ली। बताया कि उनकी बस्ती का एक रास्ता श्मशान भूमि तक स्वीकृत और बना हुआ है। बीच में तीन सौ मीटर के प्लॉट में पानी भरा होने के कारण रास्ता नहीं बना था। हालांकि नगर निगम से निर्माण स्वीकृत कराकर सभासद ने यहां मिट्टी भी डलवाई थी। प्लॉट एक बिल्डर का है जो कॉलोनी बनाना चाहते हैं। कॉलोनी बनाने पर हमें एतराज नहीं पर हमारा रास्ता जबरन बंद किया जा रहा है। बस्ती के अनिल मौर्या, शारदा, बद्रीप्रसाद व नीरज ठाकुर समेत कई लोगों ने प्रदर्शन किया तो ठेकेदार व मजदूरों से उनकी नोकझोंक भी हुई। बस्ती वालों ने चेतावनी दी कि चुनाव के दिनों में भी जनप्रतिनिधि उनकी नहीं सुन रहे हैं, वे मतदान का बहिष्कार कर सकते हैं। इंस्पेक्टर बारादरी कृष्णवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तहसील की टीम रास्ते के विवाद की जांच करेगी, उसी के मुताबिक पुलिस निर्णय लेगी।