फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हमला और पथराव के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

हमला और पथराव के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
हमला और पथराव के मामले में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली। गमी के दौरान कार निकालने को लेकर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। सभी घर से फरार हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने शाहरुख को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। बाकी आरोपी शिबू, पप्पू, नन्हें, बबलू, सलमान समेत छह लोग घर से भागे हुए हैं। पुलिस ने मंगलवार को उनके घरों में दबिश दी, लेकिन सभी फरार हो गए। शाहरुख को अभी जेल नहीं भेजा है। गौरतलब है कि सोमवार रात दस बजे मथुरा प्रसाद वाले चौराहे पर होली से पहले एकादशी पर शोक उठाने की रस्म की जा रही थी। नगरिया परीक्षित वार्ड के भाजयुमो बूथ अध्यक्ष पंकज, उनका भाई राहुल और चाचा राकेश मोहल्ले के लोगों के साथ उन लोगों के घर जा रहे थे, जिनके यहां हाल ही में गमी हुई है। इसी दौरान शाहरुख वहां से कार से गुजरा। भीड़ से रास्ता न मिलने पर उसने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। विवाद बढ़ा तो क्षेत्र के लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। कार्यक्रम खत्म होने पर लोग अपने घरों को जाने लगे। पंकज और राहुल के घर का रास्ता दूसरे समुदाय की बस्ती से होकर जाता है। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे शाहरुख ने साथियों के साथ पंकज, राहुल और राकेश को रास्ते में रोक लिया और हमला कर दिया। लोग बचकर भागे तो छत से महिलाओं ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव से मामला गरमा गया। पंकज के पिता रामगोपाल ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि एक युवक हिरासत में है, बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed