फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   न्यू ईयर पर हंगामा, दरोगा-सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

न्यू ईयर पर हंगामा, दरोगा-सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

Wed, 02 Jan 2019 12:54 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
न्यू ईयर पर हंगामा, दरोगा-सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी
सीबीगंज (बरेली)। न्यू ईयर सेलेब्रेशन के बाद शराब पीकर हंगामा कर रहे दबंगों ने विरोध करने पर एक महिला की पिटाई कर दी। सूचना पर दरोगा और सिपाही पहुंचे तो दबंगों ने उनसे भी अभद्रता की। दोनों की वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने घटना की दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नदोसी निवासी रामकिशोर देर रात दोस्तों के साथ नई साल के जश्न में शराब पीकर आया। इसके बाद गांव में पप्पू के घर के सामने खड़े होकर गाली देने लगा। पप्पू की पत्नी सोमवती ने विरोध किया तो रामकिशोर और उसके घरवालों ने सोमवती, उसके पति और बच्चों की पिटाई कर दी। घायल सोमवती रात में ही परसाखेड़ा पुलिस चौकी पहुंची। सूचना पर चीता बाइक से सिपाही सुमित कुमार मौके पर पहुंचा तो रामकिशोर और उसके परिजन सिपाही पर हमलावर हो गए। मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सुमित की सूचना पर चौकी प्रभारी अजय नेगी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर वर्दी फाड़ दी। इसके बाद इंस्पेक्टर जेपी यादव पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और घेराबंदी करके रामकिशोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सोमवती की तहरीर पर रामकिशोर, रविंद्र कुमार, ज्वाला कश्यप, पप्पू पुत्र रामचंद्र और रामकिशोर की मां एवं पत्नी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, दरोगा अजय नेगी की ओर से रामकिशोर, उसकी मां एवं पत्नी पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने की धाराओं में रिपोर्ट कराई गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रामकिशोर को जेल भेज दिया गया है, बाकी हमलावर भी जल्द गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed