{"_id":"5b3e61fb4f1c1b08278b4c1d","slug":"171530814971-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में फर्जी एफडी से ले लिया रामगंगा तटबंध बनाने का ठेका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदायूं में फर्जी एफडी से ले लिया रामगंगा तटबंध बनाने का ठेका
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं में रामगंगा के तटबंध बनाने का ठेका लेने वाले एटा के दो ठेकेदारों अनिल कुमार और प्रबल प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी करके सरकारी धन हड़पने की यहां कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाढ़ कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता के मुताबिक दोनों ठेकेदारों ने बतौर गारंटी जो एफडी जमा की, वह जांच में फर्जी निकली।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बदायूं में रामगंगा पर बाई तरफ बने तटबंध पर डेढ़ किमी और चंदनपुर-हुसैनपुर तटबंध पर ढाई किमी तक सुरक्षात्मक कार्य की ई-निविदा निकाली गई थी। इसमें मैसर्स आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन एटा के प्रोपराइटर अनिल कुमार की दरें न्यूनतम आने के बाद उन्हें ठेका दिया गया। इस कार्य में फर्म ने एफडीआर जमा कराई थी। गारंटी में आई एफडीआर की जानकारी करने पर बैंक ने उसे फर्जी बताया। इसके बाद फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।