फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घोड़ी को देख बिदके ‘बादल’ से एक्सीडेंट हो गया, हिरासत में

घोड़ी को देख बिदके ‘बादल’ से एक्सीडेंट हो गया, हिरासत में

Mon, 02 Apr 2018 10:44 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
घोड़ी को देख बिदके ‘बादल’ से एक्सीडेंट हो गया, हिरासत में
बरेली।
विज्ञापन

चौपुला से चौकी चौराहा जाने वाली सड़क पर तीन घोड़े तेज रफ्तार से दौड़ाये जा रहे थे। अचानक बादल नाम के घोड़े के बिदकने से हादसा हो गया और दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घेराबंदी करके घोड़े को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने इस मामले में घायल की ओर से बादल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
नगर कीर्तन की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए तीन घोड़े सड़क पर दौड़ रहे थे। उन पर सवार लोग ट्रैफिक के बीच भी उन्हें तेज रफ्तार में दौड़ा रहे थे। पुलिस लाइन के पास बादल नाम के घोड़े के सामने अचानक कार आ गई। कार ड्राइवर तो किसी तरह बचकर निकल गया लेकिन उसके पीछे चल रही बाइक सिलिंडर लदे ट्रक से भिड़ गई। इससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घोड़ा और उसके मालिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घुड़सवार बोला, अचानक बिदका बादल
किला फूलबाग के रहने वाले घुड़सवार शंकर ने बताया कि बादल के आगे घोड़ी चल रही थी। उसे देखकर वह बिदक गया। अनियंत्रित होने से हादसा हो गया। पुलिस ने दिन भर घोड़े और उसके मालिक को हिरासत में रखा, लेकिन रात में चारे की समस्या होने पर उसे मालिक की सुपुर्दगी में देकर सुबह आने को कहकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed