फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला सिपाही ने 50 हजार के लिए दुष्कर्म आरोपी तक पहुंचाऱ् पीड़िता

महिला सिपाही ने 50 हजार के लिए दुष्कर्म आरोपी तक पहुंचाऱ् पीड़िता

Tue, 13 Feb 2018 10:00 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
महिला सिपाही ने 50 हजार के लिए दुष्कर्म आरोपी तक पहुंचाऱ् पीड़िता
महिला सिपाही ने आरोपी के सुपुर्द कर दी दुष्कर्म पीड़िता
विज्ञापन

50 हजार रुपये के लिए धमकाने का भी आरोप, एसएसपी से शिकायत
बरेली। महिला थाने की एक सिपाही पर दुष्कर्म की शिकार युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी से की शिकायत में युवती ने कहा कि महिला सिपाही ने 50 हजार रुपये की खातिर उसे दुष्कर्म के आरोपी के सुपुर्द कर दिया।

कटरा चांद खां इलाके की युवती के मुताबिक सतीपुर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया था। बाद में तमंचा दिखाकर अश्लील वीडियो भी तैयार कर लिया। डर के मारे उसने यह बात किसी को नहीं बताई। 10 फरवरी को एक महिला सादा कपड़ों में उसके पास आई और खुद को महिला थाने में तैनात सिपाही बताकर आरोपी युवक के घर ले गई। वहां युवक के परिवार वाले उसके ऊपर हमलावर हो गए। आरोप है कि महिला सिपाही ने उसका वीडियो बना लिया और एक सुसाइड नोट पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बदले महिला सिपाही ने आरोपी युवक से 50 हजार रुपये लिए। महिला सिपाही अब कहीं भी शिकायत करने पर हत्या करा देने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed