{"_id":"5ca65fbebdec22145b20f29d","slug":"161554407358-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो में टक्कर के बाद रोडवेज बस में की तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो में टक्कर के बाद रोडवेज बस में की तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज बस से टक्कर लगने के बाद गुस्साए टेंपो ड्राइवर ने पत्थर मारकर बस का शीशा तोड़ दिया। इससे बस में सवार यात्रियों में भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। बस ड्राइवर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गुरुवार दिन के पौने तीन बजे के करीब चौपुला-किला रोड पर जाम के चलते अचानक मुड़े टेंपो में पुलिस लाइन के सामने रामपुर डिपो की रोडवेज बस से टक्कर लग गई। इसके बाद टेंपो और बस ड्राइवर में तीखी नोकझोंक होने लगी। थोड़ी देर बाद ड्राइवर ने बस आगे बढ़ाई तो गुस्साए टेंपो ड्राइवर ने सड़क किनारे से पत्थर उठाकर बस के शीशे पर मार दिया। शीशा टूटने पर बस में बैठी सवारियों में भगदड़ मच गई। बस रुकने पर जल्दबाजी में लोग उतरकर भागने लगे। इसके बाद बस ड्राइवर रामपुर के थाना रसूलाबाद निवासी वीरेंद्र, हेल्पर और टेंपो ड्राइवर में हाथापाई होने लगी। इकट्ठा हुए लोगों ने दोनों में बीचबचाव कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही टेंपो ड्राइवर मौके से भाग निकला। आसपास खड़े टेंपो ड्राइवर से पुलिस ने आरोपी के बारे में पूछताछ भी की लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। करीब बीस मिनट तक मौके पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।