{"_id":"5c69b8e3bdec227391007b93","slug":"161550432483-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विवाहिता ने पति और अन्य ससुरालवालों पर दहेज की खातिर घर से निकालने का आरोप लगाया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी निवासी तबस्सुम की शादी करीब पांच साल पहले किला क्षेत्र के केला बाग निवासी हसीन अंसारी से हुई थी। तबस्सुम का आरोप है कि दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर हसीन व अन्य ससुरालवालों ने करीब एक महीने पहले उसे मारपीटकर घर से निकाल दिया। शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। शादी के दो साल बाद बेटी का जन्म होने पर ससुरालवाले और नाराज हो गए। तबस्सुम के मुताबिक, दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे और बेटी को जान से मारने की धमकी दी गई। तबस्सुम की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में पति हसीन, सास नादिरा बी और देवर आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।