{"_id":"5c365598bdec2256b54268d2","slug":"161547064728-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी बोले- अपराधियों में दिखना ही चाहिए वर्दी का खौफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी बोले- अपराधियों में दिखना ही चाहिए वर्दी का खौफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। डीआईजी राजेश पांडेय ने बुधवार को चारों जिलों के कप्तान के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने मित्र पुलिस के स्लोगन के साथ जिलों की पुलिस को काम करने की सलाह दी। पीड़ित और कमजोर को न्याय दिलाना ही खाकी का मकसद होना चाहिए मगर अपराधियों पर वर्दी का खौफ दिखना ही चाहिए। लंबे समय से अनसुलझी वारदातों के खुलासे के निर्देश दिए। यह भी साफ कहा कि इन घटनाओं के अनावरण में पारदर्शिता का ख्याल रखा जाए। सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बेल्ट होने के चलते उन्होंने हर हाल में लॉ एंड आर्डर को पहली प्राथमिकता बताया। महिलाओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता न होने की बात कही। बड़े बदमाशों पर गुंडा एक्ट और गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई के निर्देश दिए। क्राइम मीटिंग में बरेली के एसएसपी मुनिराज जी. समेत बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के एसएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।