{"_id":"6aec9ce9623b40bb980203d9","slug":"fire-caused-by-a-short-circuit-in-dilapidated-electrical-wiring-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113946-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बिजली के जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बिजली के जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन
बहसूमा। कस्बे के मुख्य मार्ग पर अचानक बिजली के जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। धू-धू कर जल रहे तारों से नीचे गिरती चिंगारियों को देख राहगीरों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से जर्जर इन तारों की मरम्मत के लिए कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई सुधि नहीं ली, जिससे कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन व बिजली विभाग से जर्जर तारों को तत्काल बदलवाने की जोरदार मांग की है।
-- -- -- -- --