फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   56 वार कर ली छात्रा की जान

56 वार कर ली छात्रा की जान

Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
56 वार कर ली छात्रा की जान
शरीर पर 56 वार कर ली छात्रा की जान
विज्ञापन

सरकारगढ़ में घर से आधा किमी दूर मिला शव, मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा
- हत्यारे ने न सिर्फ गला रेता बल्कि ईंट से सिर भी कुचला
- तड़के सुबह घर से बिना किसी को बताए निकली थी छात्रा

अमर उजाला ब्यूरो
ममरी (लखीमपुर खीरी)। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव सरकारगढ़ निवासी शराफत की 19 वर्षीय पुत्री साबिया खातून के शरीर पर 56 वार कर उसकी जान ले ली। हत्यारे ने किशोरी का न सिर्फ गला रेता बल्कि ईंट से सिर भी कुचल दिया। उसका शव सुबह सात बजे घर से आधा किलोमीटर दूर एक खेत में मिला।
एएसपी घनश्याम चौरसिया और सीओ मोहम्मदी ने इंस्पेक्टर के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से जानकारी ली। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस और परिवार के लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 56 गहरे घाव मिले हैं। मौत की वजह अत्यधिक रक्तस्राव बताया गया है, हालांकि रेप की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव सरकारगढ़ निवासी शराफत खां ने बताया कि उनकी पुत्री साबिया खातून बीए की छात्रा है। शनिवार तड़के तीन बजे तक सहरी खाने के दौरान वह घर पर थी। सहरी खाने के बाद सभी लोग अपने अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह घर वाले देर में जब सोकर उठे तो उन्हें गांव के कुछ लोगों ने पुत्री साबिया खातून का रक्त रंजित शव रामपुर जाने वाले मार्ग पर गांव के ही सरताज के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। परिवार के लोग ग्राम प्रधान रियाजुल्ला और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शव की दशा देख लोग सिहर उठे। साबिया खातून का गला रेता हुआ था। गर्दन पेट, पीठ, हाथ, पैर पर धारदार हथियार से कई गहरे जख्म किये गए थे। माना जा रहा है कि हत्यारे उस पर तब तक प्रहार करते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। चेहरे पर भी ईंट से प्रहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन......
युवती की धारदार हथियार से गोदकर हत्या की गई है। परिवार वालों ने किसी भी रंजिश से इंकार किया हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का पाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर राजू खां को नामजद कर तीन चार अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिशें दे रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed