{"_id":"5957cdfb4f1c1b59448b48c3","slug":"161498926587-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े डाकखाने के पास बस से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े डाकखाने के पास बस से कुचलकर महिला की मौत, हंगामा
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
The death of the woman by crushing bus by a big post office, commotion
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली।
बदायूं रोड पर बड़े डाकखाने के सामने अनियंत्रित बस की टक्कर से पहिये के नीचे आई बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी गोद में मौजूद उसका दो माह का बच्चा भी जख्मी हो गया, जबकि बाइक चला रहा उसका पति दूसरी साइड में गिरकर जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और काफी देर तक हंगामा हुआ। जिससे जाम लग गया। वाहनों को डाकखाने के पीछे वाली सड़क से डायवर्ट कर निकाला गया।
भुता क्षेत्र के गांव जिही मल्लपुर निवासी महेश कुमार शनिवार शाम चार बजे बदायूं रोड पर स्थित नवदिया गांव से अपनी रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहा। बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी 28 वर्षीय प्रभा की गोद में दो माह का बच्चा भी था। बाइक जैसे ही बड़ा डाकखाना के आगे आई तो बरेली से बदायूं जा रही बस की चपेट में आकर उसका संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित बाइक सड़क पर गिरी तो पीछे बैठी प्रभा सिर के बल गिरकर बस के पहिये के नीचे आ गई। उसकी पहिये से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। उसका मासूम बच्चा भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बस चालक तेजी से बस लेकर बदायूं की तरफ भाग निकला। आगे जाकर बस को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं मौके पर काफी भीड़ लग गई और हंगामा होने लगा। जिससे बदायूं रोड पर जाम लग गया। यह देख बदायूं की तरफ से आने वाले वाहन डाकखाने के पीछे वाली रोड से आईजी, एसएसपी दफ्तर के सामने से होते हुए चौकी चौराहा की तरफ निकाले गए। करीब आधे घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने प्रभा का क्षतविक्षत शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्षतिग्रस्त बाइक रोड से हटवाई। भीड़ के हट जाने से जाम खुल गया और आवागमन शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
पत्नी की लाश देख ट्रेन से कटने दौड़ा महेश
बस की टक्कर से मौत की आगोश में समाई प्रभा का शव सड़क पर पड़ा था। उसका शव देख पति महेश बदहवास सा हो गया। महेश बोला कि अब वह जिंदा नहीं रह पाएगा। महेश ट्रेन से कटने के लिए कैंट के तरफ दौड़ा तो पीछा करके लोगों ने उसे पकड़ लिया और समझाकर शांत किया।