{"_id":"5d17ce588ebc3e3c6e1fcb96","slug":"15618412197-bareilly-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर टिप्पणी सुनकर पड़ोसन पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरित्र पर टिप्पणी सुनकर पड़ोसन पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। चरित्र पर कटाक्ष को लेकर विवाद होने पर पड़ोसन ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी उंगली कट गई। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण को भेजा है।
पीलीभीत में गैस चौराहा निवासी नीलम पति संजीव और बेटी के साथ बारादरी क्षेत्र की खुशबू इन्क्लेव कॉलोनी में किराए पर रहती हैं। संजीव के मुताबिक चार दिन पहले नीलम बिना बताए कहीं चली गई। ससुराल वाले भी उन्हीं पर दबाव बनाने लगे तो शुक्रवार शाम को उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी। शनिवार शाम को नीलम ने फोन पर संबंध खत्म करने की बात कही तो उन्होंने भी जान देने को कह दिया। इससे घबराई नीलम घर पहुंची तो वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। एक पड़ोसन ने नीलम के चरित्र पर कटाक्ष किया तो उनमें झगड़ा होने लगा। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसन ने नीलम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी अंगुली कट गई। नीलम ने थाना बारादरी में तहरीर दी है।