फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चेकिंग के दौरान पुलिस से विवाद का मामला- डेढ़ सौ लोगों पर रिपोर्ट, दो जेल भेजे

चेकिंग के दौरान पुलिस से विवाद का मामला- डेढ़ सौ लोगों पर रिपोर्ट, दो जेल भेजे

Sat, 29 Jun 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस से विवाद का मामला- डेढ़ सौ लोगों पर रिपोर्ट, दो जेल भेजे
सीबीगंज (बरेली)। ट्रिपल राइडिंग और चेकिंग के दौरान पुलिस का विरोध करना लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने हमला, हाईवे जाम करने के आरोप में सात को नामजद करते हुए डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गुरुवार शाम साढ़े छह बजे महेशपुरा गांव के पास बरेली दिल्ली हाईवे पर सीबीगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोक लिया था। इनमें सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलक भगवंतापुर निवासी सगीर पुत्र रफीक, शानू पुत्र सरदार मोहम्मद व आशिम हैं। उनका कहना था कि सगीर को मियादी बुखार है। उसे डॉक्टर से दवा दिलाने जा रहे थे। आरोप था कि सिपाही ने रोकते समय बीमार सगीर को डंडा मारा था, जिससे वह सड़क पर गिर गया। पसलियों में चोट आने पर उसे पुलिस ने एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया था। इसका पता लगने पर आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर हाईवे जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। वहां पहुंचे सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया। उधर, परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। थाने की जीप घेर ली। परिजन आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामे के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। कुछ लोग हमलावर हो गए। हालात बिगड़ते देख सीओ सीमा यादव ने मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली। पुलिस ने लाठियां फटकार कर लोगों को हाईवे से हटाया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस की ओर से सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें किला थाना क्षेत्र के रोठा निवासी सगीर अहमद, शाने आलम, शकील अहमद, एजाज, जमाल, शेरा, इमरान को नामजद किया गया है। करीब डेढ़ सौ लोग अज्ञात हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शकील अहमद व शानेआलम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed