{"_id":"5d1128918ebc3e2b022c30b4","slug":"15614055685-bareilly-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत वैन चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत वैन चालक ने कई वाहनों में मारी टक्कर
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में एलआईसी ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार वैन ने एक एसयूवी कार में टक्कर मार दी। एसयूवी मालिक ने वैन को रोकने की कोशिश की तो चालक तेज रफ्तार से वैन चलाकर भगाने लगा। जिसके चलते दो बाइक ो में टक्कर मारने के बाद वैन पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक और कार में जा भिड़ी।
चालक ने भागने की कोशिश की तो राहगीरों ने पकड़ लिया। उन्होंने उसे नशे में धुत पाया। जमकर पीटने के बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक वैन टैक्सी पर्मिट पर थी और उसमें तीन बच्चे सवार थे। क्षतिग्रस्त वाहनों के मालिकों की तरफ से तहरीर न मिलने के कारण वैन चालक को छोड़ दिया गया। ब्यूरो