{"_id":"5d07fee98ebc3e50954c1ec8","slug":"156080508415-bareilly-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही किससे हुई.. पुलिस करेगी जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लापरवाही किससे हुई.. पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला महिला अस्पताल में प्रसूता पूजा की मौत के पीछे किसकी लापरवाही रही.. ये जानने के लिए कोतवाली पुलिस जांच करेगी। पूजा ने रविवार को तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। जबकि सीएमएस ने पूजा की निगरानी के आदेश दिए थे। हालांकि अभी तक मृतका के परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
जिला महिला अस्पताल से बच्चे चोरी होने की घटनाओं के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वार्ड के गेट पर 24 घंटे महिला होमगार्ड की ड्यूटी रहती है। मरीजों से उनके तीमारदारों और रिश्तेदारों के मिलने तक का समय तय कर दिया गया है। सुरक्षा के बावजूद बावजूद प्रसूता का छत पर अकेले चला जाना और तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे देना कर्मचारियों को कटघरे में खड़ा कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद पूजा का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज वर्मा ने बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। घटना के समय ड्यूटी पर कौन-कौन था। स्टाफ ने मरीज का ध्यान क्यों नहीं रखा। सुरक्षा में तैनात होमगार्ड ने महिला को छत पर जाते क्यों नहीं देखा। छत के दरवाजे का गेट क्यों खुला छोड़ा गया था। शनिवार रात किसने स्टॉफ को चेक किया था। इन सारे बिंदुओं को जांच में शामिल किया जाएगा। जांच इंस्पेक्टर शाहिद अली को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक मृतका के परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।