फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   घाघरा नदी में नाव पलटी, महिला और नाविक बहकर लापता

घाघरा नदी में नाव पलटी, महिला और नाविक बहकर लापता

Tue, 18 Jun 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी में नाव पलटी, महिला और नाविक बहकर लापता
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। चारा लेकर लौट रहे रुद्रपुर गांव के लोगों से भरी एक नाव रविवार रात घाघरा नदी के बीचोबीच पलटने से नाविक और एक महिला बह गई। अन्य 10 लोग तैरकर बच गए। सोमवार को एनडीआरएफ और पीएसी की फ्लड यूनिट ने तलाश की मगर दोनों लापता लोगों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

घाघरा नदी के किनारे बसे रुद्रपुर के काफी लोग नदी के पार खेती करते हैं। खेतों पर आने-जाने और पशुओं के लिए चारा लाने के लिए नाव से ही नदी पार करना पड़ती है। रविवार देर शाम 12 लोग चारा लेकर नाव से आ रहे थे। नाव गांव भट्ठापुरवा निवासी उत्तम गोड़िया चला रहा था। आठ बजे नाव जब नदी के बीचोबीच पहुंची तो लोहे की लग्गी टूट गई। झटके के साथ नाविक उत्तम गोड़िया नदी में गिर गया और देखते ही देखते नाव भी बेकाबू होकर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग बहने लगे। गांव भट्ठापुरवा के शत्रोहन, रामखेलावन, बालगोविंद, बदलू, रोहित, प्रमोद, रामप्रसाद, रामविलास, सकटू समेत दस लोगों ने किसी तरह से तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन रीना (35) और नाविक उत्तम तेज धार में बह गए।
विज्ञापन

खबर मिलते ही गांव के तैराकों ने रीना और नाविक की तलाश की। पुलिस ने भी जाल डलवाकर गोताखोरों से तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को देर शाम तक पीएसी की फ्लड यूनिट और एनडीआरएफ की टीम मोटरबोट से तलाश में जुटी रही। धौरहरा के एसडीएम आशीष मिश्र और विधायक बाला प्रसाद अवस्थी भी मौके पर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीआरएफ टीम और पीएसी की फ्लड यूनिट महिला और नाविक की तलाश कर रही है। यदि शव मिलते हैं तो मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये दिलाए जाएंगे। जमीन यदि नाम होगी तो चार लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। -आशीष कुमार मिश्रा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed