फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   जारी है टीबी का वार, हर 18वां व्यक्ति इसका शिकार

जारी है टीबी का वार, हर 18वां व्यक्ति इसका शिकार

Sun, 30 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
जारी है टीबी का वार, हर 18वां व्यक्ति इसका शिकार

विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। जिले में टीबी का वार जारी है। इसका खुलासा जिला क्षय रोग विभाग की ओर से 10 से 19 जून तक चलाए गए घर-घर टीबी रोगी खोजी अभियान से हुआ। इस दौरान लक्षण के आधार पर जब 3925 लोगों का परीक्षण किया गया तो उसमें से 214 लोग टीबी रोग से पीड़ित मिले। ये ऐसे लोग थे जिन्हें टीबी रोग होने की जानकारी तक नहीं थी। 2025 तक देश को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए जिला क्षय रोग विभाग की ओर से टीबी रोगी खोजी अभियान चलाया गया। इस दौरान गठित टीमों ने 10 से 19 जून तक घर-घर जाकर जब लक्षण के आधार पर 5,32,248 लोगों का परीक्षण किया तो उसमें से 3925 लोग संभावित पीड़ित मिले। इनका परीक्षण किए जाने पर 214 लोगों में टीबी रोग की पुष्टि हुई। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

2018 में ही मिले टीबी रोगी- 7769

लक्षण
दो सप्ताह तक लगातार खांसी आना
बुखार बना रहना
भूख न लगना
निरंतर वजन का कम होना

ऐसे करें बचाव
टीबी के लक्षण लगने पर तुरंत जांच कराएं।
सरकारी अस्पताल में जांच एवं इलाज पूरी तरह से मुफ्त है।
यदि टीबी रोग से ग्रसित हैं तो खांसते एवं छींकते समय मुंह पर रुमाल रख लें।
बलगम थूकने के बाद उसे ढ़क अवश्य दें।

क्या है टीबी
ट्यूबरक्लोसिस यानी टीबी एक संक्रामक रोग है, जो माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस जीवाणु से होता है। ये सीधे फेफड़ों पर हमला करता है, लेकिन शरीर के अन्य भागों को प्रभावित कर सकता है। ये हवा के माध्यम से फैलता है। टीबी ग्रसित व्यक्ति के बोलने, खांसने एवं छींकने पर इसका जीवाणु हवा के माध्यम से दूसरों को संक्रमित कर देता है। इसका इलाज संभव है छह से नौ माह तक दवाओं को खाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन

......एक मरीज 10 से 15 लोगों को बनाता है शिकार
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह का कहना है कि टीबी का यदि एक मरीज इलाज नहीं कराता है तो वह 10 से 15 लोगों को इसका शिकार बनाता है। सबसे भयावह स्थिति तब होती है जब पीड़ित को मालूम ही न हो कि उसे टीबी रोग है। ऐसे पीड़ित व्यक्ति के खांसने, छींकने एवं बलगम आदि थूकने से टीबी के कीटाणु हवा के संपर्क में आकर आस पास के लोगों को भी इस रोग से ग्रसित कर देते हैं। इसलिए संभावित लक्षण प्रतीत होने पर जिला क्षय रोग अस्पताल आकर जांच अवश्य कराएं। जांच और इलाज नि:शुल्क है।.......
विज्ञापन
विज्ञापन


टीबी मुक्त इंडिया के लिए टीबी रोगियों को खोजने के लिए चलाए गए अभियान में 214 लोग टीबी प्रभावित मिले। इनका इलाज शुरू कर दिया गया है, जिससे इन्हें इस रोग से मुक्त किया जा सके।
डॉ. बलबीर सिंह,
जिला क्षय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed