फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला ने लगाया वीडियो बनाने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

महिला ने लगाया वीडियो बनाने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
महिला ने लगाया वीडियो बनाने का आरोप, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
बरेली। शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने विवाहिता से दो महीने तक संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिया। विवाहिता का आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर वह धमकी दे रहा है। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया पर बाद में उसे छोड़ दिया। महिला की शिकायत पर एसएसपी ने थाना इज्जतनगर को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि वह तलाकशुदा है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा दिया और दो महीने तक संबंध बनाता रहा। उसके शादी का दबाव बनाने पर आठ जून की रात उस व्यक्ति ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसे पीने को दी। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके साथ में उसका भाई भी था। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उसके साथ संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बना ली। होश में आने पर शोर मचाया तो दोनों भाग गए। वीडियो का पता लगने पर उसने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन रात में छोड़ दिया। इस मामले में एसएसपी ने थाना इज्जतनगर को जांच के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed