{"_id":"5d03fcca8ebc3e74ff41e14e","slug":"15605423992-bareilly-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को दूसरे सिपाही ने पीटा, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रैफिक पुलिस के सिपाही को दूसरे सिपाही ने पीटा, वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही को दूसरे सिपाही ने अपने कुछ साथियों के संग मिलकर पीट दिया। गुरुवार देर रात हुई घटना में पीड़ित सिपाही ने वर्दी फाड़ने का आरोप लगाकर एसपी ट्रैफिक से शिकायत की। आरोप है कि वाहनों से उगाही और ड्राइवरों को परेशान करने से रोकने पर यह घटना की गई। वहीं, एक अन्य टेंपो ड्राइवर ने भी सिपाही की बात का समर्थन करते हुए बीचबचाव पर खुद से मारपीट और लूट करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। एसपी ट्रैफिक ने आरोपों पर जांच कराई है, एसएसपी इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करेंगे।
यातायात पुलिस के कांस्टेबल विनीत कुमार की ओर से एसपी ट्रैफिक को शिकायत दी गई। बताया कि गुरुवार रात उसती ड्यूटी चौपुला पुल पर थी। रात दस बजे करीब ट्रैफिक पुलिस का ही एक सिपाही अपने साथ एक बर्खास्त सिपाही को लेकर बाइक से डीसीएम का पीछा करते हुए रामगंगा की ओर से आया। उनके सामने डीसीएम ड्राइवर को निकालकर पीटने लगे। उसने टोका कि सड़क पर मारपीट करके जाम क्यों लगा रहे हो तो उसे पीटकर वर्दी फाड़ दी। स्टाफ के ही सामने मारपीट कर दोनों भाग गए। बाद में ट्रैफिक सिपाही अपने साथ दो अन्य लोगों को लेकर आया। दोबारा उसके साथ मारपीट की। उनके साथी होमगार्डों ने जब तक टीआई को सूचना दी तब तक आरोपी फरार हो गए। इससे पहले इन लोगों ने एक टेंपो ड्राइवर से भी मारपीट कर दी जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था।
हजियापुर निवासी टेंपो ड्राइवर मोबीन ने भी एसपी ट्रैफिक को इसी तरह की तहरीर देकर घटना की पुष्टि की है। उसने आरोप लगाया कि सिपाही विनीत को बचाने के चक्कर में दूसरे सिपाही ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मोबीन ने तो इन लोगों पर अपना पर्स छीनने का आरोप भी लगाया जिसमें उसका आधा कार्ड व अन्य कागजात थे। कहा कि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
- दो सिपाहियों में मारपीट का मामला सामने आया है। झगड़े की वजह को लेकर संशय है। मैंने टीआई से प्रकरण की जांच कराई है। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद संस्तुति के साथ एसएसपी को भेजी जाएगी। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई होगी। - एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक