{"_id":"5d03fcb78ebc3e6b5c2d388f","slug":"156054238011-bareilly-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबर्दस्त था हादसा, उड़ गए कार के परखच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जबर्दस्त था हादसा, उड़ गए कार के परखच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पूर्वी। मार्केटिंग इंस्पेक्टर की आल्टो कार तथा ट्रैक्टर की आमने सामने की भिड़ंत बेहद जबर्दस्त थी। कार का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि ट्रैक्टर के अगले पहियों में से एक अलग होकर दुर्घटना स्थल से 50 गज दूर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा था कि ड्राइवर और मार्केटिंग सहित कार के अंदर फंस गए थे। दोनों को वहां से गुजर रहे लोगों ने कार के दरवाजे को तोड़कर बाहर निकाला। दुघर्टना दोपहर करीब बारह बजे हुई। इंस्पेक्टर ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज करने की बात कही है। ट्रैक्टर बिलपुर के पूर्व प्रधान का बताया जा रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर उसे छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर के पीछे सिंचाई करने का पंपिंग सेट लगा था। इसे वो बरेली की ओर से आने वाली सड़क पर स्थित खेत में उल्टी दिशा में ले जा रहा था।
शाहजहांपुर एसडीएम पर लगाए उत्पीड़न के आरोप
बरेली। मार्केटिंग इंस्पेक्टर के भाई सचिन देव ने जिला अस्पताल में मौजूद एसपी देहात के सामने शाहजहांपुर के एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि उनके भाई काफी डिप्रेशन में चल रहे थे। उन पर अलग से उगाही करने का दबाव था। इसके लिए उन्हें फोन करके धमकियां दी जाती थीं। ऐसी कुछ कॉल रिकार्डिंग भी कपिल देव के मोबाइल में होने की बात कही। कहा कि रात में दो बजे ही वह ड्यूटी करके आए थे। सुबह फिर बुलाया जा रहा था। भाई कहते थे कि अफसरों ने जीना मुश्किल कर दिया है। अब या तो मौत गले लगा लेगी या फिर नौकरी छोड़ देंगे। कपिल के परिवार में उनकी पत्नी शशि और तीन साल का बेटा निशांत है। वहीं उनके ड्राइवर प्रेम के परिवार में पत्नी जशोदा और तीन बेटे हैं।