{"_id":"5d03fc688ebc3e5a1860ea1b","slug":"156054230115-bareilly-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन चुकता होने के बाद भी सूदखोर जमीन पर कब्जा करने को आमादा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोन चुकता होने के बाद भी सूदखोर जमीन पर कब्जा करने को आमादा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किसान ने बीज और खाद के लिए सूदखोर से एक लाख रुपये का लोन लिया। जिसे उसने चुकता भी कर दिया। बावजूद इसके सूदखोर जमीन पर कब्जा करने को आमादा है, जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। किसान ने एसएसपी से शिकायत की है।
मीरगंज के अंबरपुर गांव के गुरमेल सिंह ने छह जुलाई 2015 को खाद और बीज के लिए सूदखोर से पांच फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये का लोन लिया। बाद में उसने 17 महीने में पौने दो लाख रुपये मय सूद के लोन वापस भी कर दिया। आरोप है कि सारा रुपया चुकता करने के बाद भी सूदखोर उसकी जमीन पर कब्जा करने पर आमादा है, इस संबंध में 24 मई को तीन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जाते समय इन लोगों ने पुआल में आग भी लगा दी। गुरमेल सिंह का कहना है कि धमकी से वह मानसिक तनाव में आ गया। अगले दिन मीरगंज थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरमेल सिंह ने एसएसपी से शिकायत करके सूदखोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो