फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   एडीजी से मिलीं नवाबगंज चेयरमैन, इंस्पेक्टर की शिकायत की

एडीजी से मिलीं नवाबगंज चेयरमैन, इंस्पेक्टर की शिकायत की

Sat, 15 Jun 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
एडीजी से मिलीं नवाबगंज चेयरमैन, इंस्पेक्टर की शिकायत की
बरेली। नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर और उनके पति डॉ. मोहम्मद ताहिर शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र से उनके आवास पर मिले। उन्होंने नवाबगंज इंस्पेक्टर पर स्वयं और पालिका सदस्यों पर बेवजह रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया। एडीजी ने मामले की जांच एसपी डॉ. संसार सिंह को दी है।
विज्ञापन

नवाबगंज के मोहल्ला इस्लामनगर की एक जमीन शासन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल कपूर को लीज पर दी थी। इस जमीन के कुछ हिस्से पर अमीर हसन ने निर्माण कर लिया है। बुधवार को नगर पालिका का स्टाफ जमीन को अपनी संपत्ति बताकर कब्जा हटाने पहुंचा। इस दौरान अमीर हसन पक्ष ने हंगामा कर दिया, जिससे मारपीट हुई। दोनों पक्ष नवाबगंज थाने पहुंचे, वहां पुलिस के सामने चेयरमैन समर्थकों ने अमीर पक्ष के अफसर को पीट दिया। इस पर गुरुवार को नवाबगंज पुलिस ने चेयरमैन शहला ताहिर, उनके पति डॉ. मोहम्मद ताहिर, बेटा इलियास, खुर्शीद अहमद, आरिफ, सभासद लल्लू उर्फ राजीव और नईम समेत 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर लीी। एक मुकदमा अमीर हसन की पत्नी शहनाज और दूसरा मुकदमा शहनाज के भाई की पिटाई के मामले में दरोगा मेवाराम की ओर से भी लिखाया गया।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार शाम चेयरमैन शहला ताहिर पति और समर्थकों के साथ एडीजी से मिलीं। उन्होंने एडीजी से नवाबगंज इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की शिकायत की। कहा- हमसे अभद्रता की गई और हमारे खिलाफ ही दो मुकदमे दर्ज कर लिए गए। एडीजी ने मामले की जांच एसपी देहात को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed