फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या, साथी घायल

चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या, साथी घायल

Sat, 15 Jun 2019 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
चाकुओं से गोदकर की युवक की हत्या, साथी घायल
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
चंदनचौकी। कोतवाली चंदनचौकी क्षेत्र के गांव झाऊराम पुरवा के पास थारू बाहुल्य ग्राम बेलापरसुआ निवासी एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक पर सवार होकर नेपाल से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे दिन नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन


चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलापरसुआ में गांव निवासी गोविंद कुमार से कुछ युवकों से मामूली बात पर विवाद हो गया था। इससे युवक गोविंद से रंजिश मानने लगे। बेलापरसुआ निवासी विनोद कुमार ने बताया कि उनका चचेरा भाई गोविंद कुमार (27) पुत्र छेदालाल अपने दोस्त झाऊरामपुरवा निवासी राजन पुत्र रामभरोसे के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की सुबह नेपाल गया था। शाम को दोनों वापस आ रहे थे। गांव झाऊरामपुरवा और शास्त्रीनगर के बीच झाऊरामपुरवा निवासी श्यामू और राहुल ने बाइक रोक ली और गोविंद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। साथी राजन ने जब गोविंद को बचाने की कोशिश की तो उसे भी मारापीटा और चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। रोते विलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना चंदनचौकी पुलिस को दी। साथ ही घायल को पलिया अस्पताल नें भर्ती कराया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना को लेकर परिवार वालों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हत्यारोपी श्यामू और राहुल निवासी झाऊरामपुरवा को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने हत्या करने की बात भी कबूल की है। मुख्य अभियुक्त श्यामू की निशानदेही पर पुलिस ने चाकू भी बरामद भी किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed