फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी नमाज मुतवल्ली ने कोतवाली में दिया शपथ पत्र

मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी नमाज मुतवल्ली ने कोतवाली में दिया शपथ पत्र

Fri, 14 Jun 2019 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
मस्जिद के अंदर पढ़ी जाएगी नमाज मुतवल्ली ने कोतवाली में दिया शपथ पत्र
बरेली। चौकी चौराहा पर सड़क घेरकर नमाज पढ़ने को लेकर छिड़ा विवाद पुलिस और मस्जिद कमेटी ने सुलझा लिया है। मस्जिद कमेटी ने कोतवाली में शपथ पत्र देकर कहा है कि नमाज मस्जिद के अंदर बैठकर पढ़ी जाएगी। विशेष दिनों में जरूरत पड़ने पर बाहर दो लाइनें लगाई जा सकती हैं। उधर, पुलिस का कहना है कि सड़क घेरकर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा करने वालों के खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वीडियो फुटेज के जरिए खुराफातियों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

चौकी चौराहे पर सड़क घेरकर नमाज पढ़ने को लेकर 31 मई अलविदा की नमाज के दौरान विवाद शुरू हुआ था। कुछ लोग नमाज पढ़ने को सड़क पर टेंट लगा रहे थे, मगर पुलिस ने रोक दिया था। उस दिन भी हंगामा हुआ था। सात जून को पुलिस ने जुमा की नमाज भी सड़क पर बैठकर नहीं पढ़ने दी। इस पर पूर्व निर्धारित समय दो बजे नमाज नहीं पढ़ी गई। इस पर लोगों ने पहले कोतवाली फिर चौकी चौराहे पर हंगामा कर जबरन नमाज पढ़ने की कोशिश की थी। एसपी सिटी से मस्जिद कमेटी की तीखी नोकझोंक हुई तो कुछ लोगों को नामजद करते हुए भीड़ के खिलाफ विधि विरुद्ध जमाव समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट की गई थी। तब से कुछ प्रबुद्ध लोग समझौता में लगे हुए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की अगुवाई में हुई बातचीत के दौरान पुलिस और मस्जिद प्रबंध कमेटी के बीच समझौता हो गया। बृहस्पतिवार को मस्जिद के मुतवल्ली मो. हाशम कादरी ने कोतवाली में शपथ पत्र देकर कहा है कि अमूमन नमाज मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। अंदर जगह भर जाने की स्थिति में ही नमाजी बाहर बैठकर नमाज अदा करेंगे। मस्जिद के बाहर 27 फिट लंबे और 7 फिट चौड़े क्षेत्रफल में केवल दो चटाई बिछाकर नमाज अदा की जाएगी। मुतवल्ली हाशम कादरी और उनके सहयोगी पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। नमाज पढ़ने के लिए यह व्यवस्था ईद, बकरीद, अलविदा, जुमा और रमजान में ईशा की नमाज को तरावीह के लिए लागू होगी।
विज्ञापन


सड़क घेरकर जबरन नमाज पढ़ने और हंगामा करने वालों के खिलाफ लिखे गए मुकदमे पर समझौते का कोई असर नहीं पड़ेगा। वीडियो के जरिए खुराफातियों की शिनाख्त की जा रही है। सबूत इकट्ठे करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज वर्मा, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed