फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डीडीपुरम कांड- पुलिस ढूंढती रह गई.. तीसरा आरोपी गया जेल

डीडीपुरम कांड- पुलिस ढूंढती रह गई.. तीसरा आरोपी गया जेल

Wed, 12 Jun 2019 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
डीडीपुरम कांड- पुलिस ढूंढती रह गई.. तीसरा आरोपी गया जेल
बरेली। पुलिस तलाशती रह गई और शहर के बहुचर्चित डीडीपुरम कांड का तीसरा आरोपी ब्रजेश अदालत में सरेंडर करके जेल चला गया। अब प्रेमनगर पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

22 मई की रात डीडीपुरम में मॉडल शॉप के सामने कीर्ति नगर निवासी गोपाल भोग आटा ब्रांड के मालिक अर्पित ऐरन से बैग लूटने की कोशिश की गई थी। छीनाझपटी के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर अर्पित को जख्मी कर दिया था। इस दौरान अर्पित की मदद को आए राजेंद्र नगर निवासी आढ़ती राजकुमार कपूर उर्फ राजू को बदमाशों ने गोली मार दी थी। उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने 28 मई को घटना का खुलासा कर शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी रमेश, उसके बेटे राजेश को गिरफ्तार किया था। तीसरा आरोपी ब्रजेश पत्नी समेत भाग गया था। पुलिस ब्रजेश की तलाश में थी, लेकिन ब्रजेश ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि ब्रजेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed