फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- पुलिस को गुनहगार नहीं लगता रिश्ते का दामाद

महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- पुलिस को गुनहगार नहीं लगता रिश्ते का दामाद

Wed, 12 Jun 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
महिला होमगार्ड को जलाने का मामला- पुलिस को गुनहगार नहीं लगता रिश्ते का दामाद
बरेली। महिला होमगार्ड कांति देवी को केरोसिन डालकर जलाने के मामले में बारादरी पुलिस खाली हाथ है। हालांकि कॉल डिटेल, पूछताछ और अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद पुलिस रिश्ते के दामाद विजय को फिलहाल कसूरवार नहीं मान रही है।
विज्ञापन

रविवार रात सवा नौ बजे महिला होमगार्ड कांति देवी को झुलसी हुई हालत में बरेली क़ॉलेज के पूर्वी गेट पर मिली थीं। अस्पताल में उन्होंने बयान दिया कि जब वह बरेली क़ॉलेज में नाइट ड्यूटी करने जा रही थीं तो उनके दिवंगत भाई देवकीनंदन का दामाद विजय और उसकी मां आ गए। बहाने से बात करने के दौरान विजय ने उन पर हाथ में पकड़ी बोतल का केरोसिन डाल दिया। उसकी मां ने हाथ पकड़ लिए और विजय ने आग लगा दी। इसके बाद दोनों भाग गए। मां के बयान के आधार पर होमगार्ड के बेटे प्रेमशंकर ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस तीन दिन से विजय को थाने में बैठाए है। इस बीच कॉल डिटेल एवं अन्य साक्ष्यों से घटना के वक्त विजय की मौजूदगी केसरपुर गांव में गैस एजेंसी के पास मिली। अब पुलिस पर्दे के पीछे की कहानी जानने में जुटी है। हालांकि इंस्पेक्टर केवी सिंह जल्दी ही खुलासे का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed