फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चौकी चौराहा मस्जिद प्रकरण- सड़क पर बस दो लाइन में होगी नमाज

चौकी चौराहा मस्जिद प्रकरण- सड़क पर बस दो लाइन में होगी नमाज

Tue, 11 Jun 2019 02:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
चौकी चौराहा मस्जिद प्रकरण- सड़क पर बस दो लाइन में होगी नमाज
बरेली। चौकी चौराहा मस्जिद पर नमाज प्रकरण में पुलिस और मस्जिद प्रबंधन की वार्ता के क्रम में सोमवार को मौके पर नापजोख की गई। किसी भी सूरत में सड़क पर अधिकतम दो लाइन से ज्यादा न लगाने की मौखिक सहमति बनी। पुलिस के मुताबिक मस्जिद प्रबंधन लिखित में यह देने को तैयार है। मौके पर नापजोख में सहयोग करा रहे समाजसेवी नदीम शम्शी ने कुछ सहूलियतें मिलने पर ही लिखित में समझौता होने की बात कही।
विज्ञापन

शुक्रवार को काफी संख्या में नमाजियों के सड़क पर नमाज पढ़ने से बवाल की नौबत बनी थी। एसपी सिटी से नमाजियों और मस्जिद प्रबंधन की तीखी तकरार हुई थी। इसके बाद कुछ लोगों को नामजद करते हुए भीड़ के खिलाफ विधि विरुद्ध जमाव व अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई गई। तब से कुछ प्रबुद्ध लोग समझौता वार्ता में लगे हुए हैं। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक रूप से तय हुआ कि नमाजी कितने ही ज्यादा हों पर मस्जिद के बाहर अधिकतम दो लाइन लगाई जा सकेंगी। यानी मस्जिद की ओर से सड़क को अधिकतम आठ फुट तक उपयोग किया जा सकेगा। सीओ के मुताबिक मस्जिद प्रबंधन उन्हें यह लिखकर देने को तैयार है। उनके निर्देश पर दरोगा वीपी सिंह आदि ने चौकी के सामने नापजोख की। वहीं, मस्जिद प्रबंधन की ओर से स्थानीय दुकानदारों के अलावा कोई नहीं था। नापजोख करा रहे समाजसेवी नदीम शम्शी का कहना था कि वह मस्जिद प्रबंधन के कहने पर ही यहां आए हैं। विवाद किसी चीज का हल नहीं है पर पुलिस को भी संयम से काम लेना होगा। नमाज तो दो लाइन से ज्यादा में नहीं होगी पर अगर पुलिस लिखित में ये चाहती है तो उसे मुकदमा भी लिखित में खत्म करना होगा। नमाजी ज्यादा होने पर छत पर नमाज पढ़ने की भी इजाजत दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


सड़क पर नमाज कर रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट होने के बाद वह पुलिस और न्यायालय के रिकॉर्ड में आ चुके हैं। इसलिए मामले को ऐसे ही खत्म करना संभव नहीं है। नियमानुसार विवेचना के बाद ही निर्णय लिया जा सकेगा। मस्जिद प्रबंधन से वार्ता हुई थी। वह अधिकतम दो लाइन में नमाज पढ़वाने और यह बात लिखकर देने को तैयार हैं। जनता को परेशानी से बचाने के लिए उन्हें ऐसा करना भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed