फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कुदेशिया ओवरब्रिज पर टैंकर ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका को कुचला

कुदेशिया ओवरब्रिज पर टैंकर ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका को कुचला

Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
कुदेशिया ओवरब्रिज पर टैंकर ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका को कुचला
बरेली। कुदेशिया ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर टैंकर ने पीछे से बुजुर्ग दंपती की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के पहिये के नीचे आकर रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। पति आंशिक रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने हेल्पर को हिरासत में लेकर टैंकर सीज कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के राजनगर कॉलोनी निवासी अशोक कुमार रावत रेलवे के रिटायर्ड कैशियर हैं। उनकी पत्नी 64 वर्षीय सरोज कुमारी रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका थीं। उनकी तबियत खराब होने पर अशोक कुमार उन्हें दवा दिलाने इज्जतनगर रेलवे अस्पताल ले गए थे। वहां से दोपहर 12 बजे करीब बाइक से घर लौट रहे थे। कुदेशिया ओवरब्रिज पर उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक दूर गिरी तो अशोक सामने आ रही जीप के बोनट पर जा गिरे। पीछे बैठी सरोज कुमारी टैंकर के नीचे आ गईं। उनकी टैंकर के पिछले पहिये के नीचे आकर मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद काफी भीड़ एकत्र हो गई। अशोक रावत को भी होंठ और पैर में हल्की चोटें आईं। टैंकर का ड्राइवर तत्काल उतरकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से टैंकर के हेल्पर को पकड़कर प्रेमनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


तेज स्पीड से जा रहा था टैंकर
इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने पूछताछ की तो पता लगा कि टैंकर मथुरा रिफायनरी से तेल लेकर डीडीपुरम के एक पेट्रोल पंप पर आ रहा था। टैंकर की रफ्तार काफी तेज थी। हालांकि अपने बचाव में हेल्पर का कहना था कि बाइक चालक टैंकर को ओवरटेक कर रहे थे। सामने से स्कूटी आई तो वे हड़बड़ा गए और उनकी बाइक टैंकर के आगे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने पहले हुई बेटे की शादी
पड़ोसियों की माने तो रावत परिवार काफी मिलनसार है। सरोज कुमारी चार साल पहले नरियावल जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका के पद से रिटायर हुई थीं। जबकि पति उनसे पहले ही रेलवे में कैशियर पद से रिटायर हुए थे। सरोज कुमारी के दो बेटे नीरज, अरविंद और एक बेटी है। छोटे बेटे नीरज की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। परिवार ने काफी धूमधड़ाके से बेटे की शादी की थी। नीरज सिंधु नगर में जनरल स्टोर चलाते हैं। कई करीबी रिश्तेदार तो कई दिन बाद तक रहे थे। हंसी खुशी के माहौल में इस घटना से मातम छा गया। दूरदराज से तमाम लोग परिवार को सांत्वना देने आए। पोस्टमार्टम कराकर देर शाम शव की अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed