फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   नागमणि देने के बहाने कोसों दूर बुलाया और 81 हजार ठग हो गए चंपत

नागमणि देने के बहाने कोसों दूर बुलाया और 81 हजार ठग हो गए चंपत

Sun, 30 Jun 2019 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
नागमणि देने के बहाने कोसों दूर बुलाया और 81 हजार ठग हो गए चंपत

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नागमणि का झांसा देने के बाद पंजाब के एक किसान को कोसों दूर बुलाकर चार लोगों ने उससे 81 हजार रुपये ठग लिये। शातिरों ने अपनी बातों में उसे ऐसा फंसाया कि वह उनकी सब बातों पर विश्वास करता चला गया। रुपये हाथ में आने के बाद कहा, हम नागमणि लेकर आ रहे हैं तुम इंतजार करना। वह सुबह से शाम तक इंतजार ही करता रहा, मगर ठग कहां आने वाले थे। बाद में वह ठगों के बताए नाम-पतों पर उन्हें ढूंढता रहा, कुछ पता नहीं चला तो तीन दिन बाद थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मध्य प्रदेश के जिला भिंड के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव कोट निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि करीब एक महीने पहले इमाम अली नाम के एक युवक ने उसके दोस्त बूटा सिंह निवासी पट्टी जिला तारन (पंजाब) के मोबाइल पर कॉल की और कहा कि मेरे पास नागमणि है, जिसकी कीमत लाखों रुपये में होती है। हम आपको कम पैसे में दे देंगे। यह बात दोस्त ने उसे बताई। इस पर उसने जब बात की तो इमाम अली ने कहा कि कुछ पैसे उसके खाते में भेज दो। बाकी पैसा आकर दे देना। तुम्हें हम सामान दें देंगे। इस पर उन्होंने इमाम अली ने जो बैंक खाता बताया। उसमें बूटा सिंह ने 16 हजार रुपये भेज दिए। इमाम अली ने लखीमपुर शहर में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर स्थित वीरबाबा मंदिर पर आने को कहा। इस पर वह 26 जून को वीरबाबा मंदिर पहुंचा, जहां उसे चार लोग मिले। उसमें से एक युवक ने अपने को इमाम अली बताया और अन्य तीनों के नाम कासिम, बबलू सिसैया कोतवाली धौरहरा और सादिक लहरपुर (सीतापुर ) बताया। बाद में एक लाख रुपये मांगे। जिस पर उन्होंने उसे 65 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद चारों ने कहा कि आप यहीं बैठों हम नागमणि लेकर आते हैं। वह शाम तक वहीं बैठा रहा, लेकिन चारों वापस नहीं आए। पीड़ित ने चारों आरोपियों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed