{"_id":"5cf96b42bdec22076e31bed4","slug":"15598497885-bareilly-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी मांस नहीं खाना चाहती.. घरवाले जिद करते हैं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी मांस नहीं खाना चाहती.. घरवाले जिद करते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। धर्म परिवर्तन के बाद प्रेम विवाह करने वाले वाले जोड़े ने एसएसपी दफ्तर आकर परिजनों पर लूट का आरोप लगाया। पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी से परिवार के लोग धर्म के आधार पर भेदभाव करते हैं। वे चाहते हैं कि पत्नी मांस खाए, जबकि वो नहीं खाना चाहती। एसपी क्राइम ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए।
सैलानी निवासी आरिफ खान से पिछले साल राजेंद्र नगर की वैष्णवी ने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह आलिया खान हो गई हैं। फिजियो थेरेपिस्ट आलिया अपने पति के रेस्टोरेंट का भी काम देखती है। गुरुवार दोपहर दो बजे दंपति एसएसपी दफ्तर आए। आलिया ने आरोप लगाया कि संपत्ति विवाद के चक्कर में वे लोग वकील के पास जा रहे थे। कचहरी के पास ही उनकी स्कूटी को रोककर परिवार के लोगों ने ही बैग छीन लिया। पति के साथ मारपीट की गई। बैग में पचास हजार रुपये, कुछ जेवर और संपत्ति के कागजात थे। घटना की सीसीटीवी कैमरों में रिकार्डिंग भी आई होगी। आरिफ का कहना था कि उनकी पत्नी न तो बुर्का पहनती हैं और न ही मांस खाती हैं। उनका परिवार दबाव डालकर ये सब काम कराना चाहता है। जबकि वे चाहते हैं कि पत्नी अपनी मर्जी से जिए। इसी बात पर विवाद है। तीन जून को भी परिवार के लोगों ने उन्हें पीटा था, तब बारादरी पुलिस ने फैसला करा दिया था। एसपी क्राइम ने कोतवाल पंकज वर्मा को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए और दंपति को कोतवाली भेज दिया।