फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बाइक सवार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या

बाइक सवार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या

Fri, 07 Jun 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार किसान की गोलियों से भूनकर हत्या
भुता (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव गूंगा निवासी किसान की गुरुवार शाम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। बरेली से भाई के साथ बाइक पर घर लौटते वक्त गांव के पास ही वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ पति की हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। एसपी देहात ने मौका मुआयना करके हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया।
विज्ञापन

गूंगा निवासी 45 वर्षीय लालता प्रसाद उर्फ लालजीत शाम करीब पांच बजे बड़े भाई सुमेरीलाल के साथ बाइक पर बरेली से घर लौट रहे थे। बाइक सुमेरी लाल चला रहे थे। लालता प्रसाद पीछे बैठे थे। गांव से लगभग एक किमी पहले संपर्क मार्ग पर पीछे से एक अन्य बाइक आई। सुमेरी के मुताबिक उस पर गांव का ही रविंद्र सिंह और उसके दो साथी थे। बाइक सवारों ने पीछे बैठे लालता प्रसाद को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारीं और तमंचे लहराते पीछे ही लौट गए। सुमेरी लाल ने भागकर जान बचाई। उसकी सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग पहुंचे। सुमेरी ने बताया दोनों भाई तहसील बरेली में जमीन की दाखिल खारिज कराने गए थे। रविंद्र से उनकी दुश्मनी है, उसने घात लगाकर हत्या कर दी। मौके पर प्रभारी एसएसपी अभिनंदन सिंह, एसपी क्राइम रमेश चंद्र भारतीय, एसपी देहात संसार सिंह ने भी जांच पड़ताल की। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम भी आरोपियों की तलाश में जुटी है। रिपोर्ट रविंद्र और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने रविंद्र की पत्नी को थाने में बैठा लिया है। एसपी देहात ने बताया कि रविंद्र की गिरफ्तारी के बाद सही स्थिति सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed