फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   थिनर का ड्रम काटते वक्त आग लगी, बच्चे ने दम तोड़ा

थिनर का ड्रम काटते वक्त आग लगी, बच्चे ने दम तोड़ा

Tue, 04 Jun 2019 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
थिनर का ड्रम काटते वक्त आग लगी, बच्चे ने दम तोड़ा
आंवला। पशुओं को चारा खिलाने के लिए थिनर भरा ड्रम गर्म हसिये से काटते समय उसमें आग लग गई। इसके पास खेल रहे पांच बच्चे इसकी चपेट में आने से झुलस गए। इनमें से एक बच्चे की सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

अजुध्या गांव निवासी सत्यवीर दो दिन पूर्व कस्बे की दुकान से थिनर भरा ड्रम लाए थे। केमिकल युक्त ड्रम को घर पर खोलने के लिए परिवार के लोग हर जतन कर रहे थे। सामान्य तरीके से न खुलने पर चूल्हे में हसिए को गर्म करके जैसे ही सत्यवीर ने ड्रम काटना शुरू किया, अचानक उसने आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सत्यवीर के तीन बच्चे आठ साल का करण, चार साल का अर्जुन और पांच साल का प्रेम सिंह के साथ ही पड़ोस में रह रहे उनके साढ़ू मोहर सिंह के दो बच्चे 10 साल का सचिन और 6 साल के योगेंद्र झुलस गए। गंभीर हालत में पांचों को उपचार के लिए बरेली के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। सोमवार शाम सत्यवीर के पांच साल के बेटे प्रेमसिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed