फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   खेत में पड़ा मिला हिरन का शव, हड़कंप

खेत में पड़ा मिला हिरन का शव, हड़कंप

Tue, 04 Jun 2019 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मिला हिरन का शव, हड़कंप
नवाबगंज। रिछोला चौधरी गांव के किसान हेतराम सोमवार को ग्रामीणों के साथ अपने खेत पर गन्ने की फसल देखने जा रहे थे। अपने गेहूं की कटी फसल वाले खेत में पहुंचे तो उन्हें एक हिरन का शव पड़ा देखा। उसके पीछे पैर की जांघ के ऊपर व गले में घाव था। उससे खून भी बह रहा था। ग्रामीणों ने हिरन के शव के पडे़ होने की सूचना डायल 100 को दी । सूचना मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंच गई। डायल 100 ने घटना की जानकारी कोतवाल राजेश कुमार सिंह को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस बल और वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर जांच पडताल के बाद हिरन के शव को पोस्टमार्टम को आईवीआरआई भेजा है। ग्रामीण शिकारियों द्वारा गोली मारकर हिरन की हत्या की आशंका जता रहे थे, जबकि डीएफओ भरतलाल ने हिरन के गोली लगने से मौत की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि हिरन के शरीर पर जो घाव के निशान मिले हैं वह किसी कुत्ते या अन्य किसी जंगली जीव के काटने के प्रतीत हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति मंगलवार को स्पष्ट हो जाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शावक समेत तेंदुआ देखे जाने की चर्चा से दहशत
हाफिजगंज। बढेपुरा में क्षेत्र में बहगुल नदी में पानी पीते तेदुआ व उसके शावक की सूचना से दहशत और बढ़ गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वनविभाग को दी, लेकिन वनविभाग के अधिकारियों ने उस पर गौर नहीं किया। दहशत के चलते ग्रामीण अभी भी अपने खेतों में जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कई दिनों से गांव बढेपुरा के बहगुल नदी के बीहड़ इलाके में तेदुआ व उसके दो शावकों को देखे जाने की बात लगातार ग्रामीण कर रहे हैं। लेकिन वनविभाग तेदुआ नहीं मान कर अन्य कोई जानवर मान रहा है। गांव के प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार 11 बजे वह खेत पर गए थे। उस दौरान बहगुल नदी में एक तेदुआ व उसके दो शावक पानी पीते नजर आए। जिन्हें देख वह सहम गया और भागकर उसने गांव वालों को व वनविभाग को दी। लेकिन सूचना काफी देर बाद वनविभाग की टीम पहुंची। डीएफओ भरतलाल ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम पहुंची थी। क्षेत्र में कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed