{"_id":"5cf57755bdec2207755955a2","slug":"155959073711-bareilly-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरापुर में विवादित स्थल पर नहीं होगी ईद की नमाज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरापुर में विवादित स्थल पर नहीं होगी ईद की नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)। विवादित स्थल पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी जाए और न ही कोई नई परंपरा डालने की कोशिश हो। सोमवार को सीबीगंज के मथुरापुर नई बस्ती में विवादित स्थल का मौका मुआयना करने पहुंचीं सीओ ने लोगों को यह स्पष्ट हिदायत दी। कहा, नई परंपरा डालने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई होगी।
मथुरापुर नई बस्ती स्थित एक मदरसा में ईद की नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी। दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताकर विरोध किया था। पिछले साल विवाद के चलते प्रशासन ने वहां नमाज नहीं होने दी थी। करीब पांच महीने पूर्व कुछ लोगों ने मदरसा के ऊपर गुंबद बनाकर मस्जिद का रूप देने की कोशिश की थी। इस पर भी विरोध हुआ और दोनों समुदायों के लोग सामने आ गए थे। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया था।
28 मई को थाने में शांति समिति की बैठक में पार्षद धर्मवीर साहू ने मथुरापुर के मदरसे का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि पहले मदरसे में सिर्फ बच्चों को पढ़ाया जाता है। वहां नमाज कभी नहीं पढ़ी गई। वहीं, दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि वे वहां वर्षों से नमाज पढ़ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच कराई। सोमवार शाम करीब पांच बजे एसीएम, सीओ सेकेंड सीमा यादव, सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज मौका मुआयना करने मथुरापुर गए। उन्होंने मुतवल्ली और आसपास के लोगों को बुलाकर बातचीत की। सीओ ने स्पष्ट हिदायत दी है कि ईद पर कोई नई परंपरा नहीं डाली जाए। विवादित स्थल पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। शरारत की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई होगी।