फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दिनदहाड़े पत्नी को बांके से काट डाला

दिनदहाड़े पत्नी को बांके से काट डाला

Tue, 04 Jun 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े पत्नी को बांके से काट डाला
मैगलगंज। थाना क्षेत्र के गांव मझिया में सोमवार की दोपहर एक व्यक्ति ने घर के बाहर अपनी 40 वर्षीय पत्नी की बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या के पीछे अवैध संबंध और जमीन का लालच कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के प्रेमी अनिरुद्ध के भाई संतराम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना के गांव मझिया निवासी गंगाराम की पत्नी 40 वर्षीय सावित्री के पड़ोसी रिश्तेदार अनिरुद्ध से प्रेम संबंध थे। इसके चलते वह घर से भागकर दिल्ली चली गई थी। डेढ़ वर्ष दिल्ली में बिताने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ होली पर गांव आकर उसके घर रहने लगी थी। गांव आने पर पति गंगाराम ने विरोध किया, तो अनिरुद्ध ने एसडीएम मितौली की कोर्ट में मुकदमा दायर करके सावित्री को अपने साथ रखने की मांग की थी। इसके अलावा प्रधान की मौजूदगी में कई बार पंचायत भी कराई गई। रविवार को ग्राम प्रधान ने एक समझौता किया था, जिसमें महिला के नाम दर्ज पांच बीघा जमीन गंगाराम को वापस करने की बात पर सहमति बनी थी। महिला इस बात पर राजी भी हो गई थी कि जमीन वापस करने के बाद वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी । एक-दो दिन में जमीन का बैनामा होना था, लेकिन इससे पहले सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गंगाराम ने पत्नी सावित्री को अनिरुद्ध के घर से बुलाकर अपने घर के बाहर बांके से काटकर हत्या कर दी। दिन दहाड़े घर के बाहर हुए हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। इस बीच आरोपी पति गंगाराम मौके से भाग निकला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका का बड़ा पुत्र 15 वर्षीय विकास भी घर से लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला का पड़ोसी अनिरुद्ध से प्रेम संबंध चल रहा था। इसके चलते महिला उसके साथ भागकर दिल्ली चली गई थी। काफी दिन बिताने के बाद वह घर वापस आई थी और उसके घर में ही रह रही थी। रविवार को गंगाराम अपनी पत्नी को जबरन अपने घर ले आया। इसके बाद पंचायत हुई। महिला किसी भी तरह पति गंगाराम के साथ रहना नहीं चाहती थी। इसी बात से नाराज होकर गंगाराम ने पत्नी की हत्या कर दी। प्रेमी अनिरुद्ध के भाई संतराम की तहरीर पर आरोपी गंगाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह रघुवंशी, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed