{"_id":"5cf18b0fbdec2206fd72d205","slug":"155933369417-bareilly-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या ठेकों पर बेची जा रही नकली शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तो क्या ठेकों पर बेची जा रही नकली शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बाराबंकी में ठेके से खरीदी गई शराब पीने से 23 लोगों की मौत से समूचा प्रदेश हिल गया। इस घटना के बाद माना जा रहा है कि कुछ ठेकों पर नकली शराब बेची जा रही है। गुरुवार को डीजीपी और मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शराब ठेकों पर छापे मारने के निर्देश दिए। इस पर शुक्रवार को एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन में शराब ठेकों पर छापे मारने का आदेश जारी कर दिया। निर्देश दिए हैं यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी हालत में नकली शराब की बिक्री न हो।
कुछ शराब कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में बड़ी घपलेबाजी करते हैं। यह संबंधित विभागों की साठगांठ से होता है। मसलन शराब ठेकों का लाइसेंस किसी स्थान के लिए लिया जाता है और बिक्री किसी और जगह दुकान (ठेका) खोलकर की जाती है। दुकान का लाइसेंस किसी दूसरे के नाम होता है और चलाता कोई और है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे कई दुकानदार असली बोतलों में नकली शराब बेचते हैं तो कुछ मिलावट करते हैं। बाराबंकी कांड इसी घपलेबाजी का नतीजा माना जा रहा है।
इसी क्रम में अब बरेली जोन के हर जिले में छापे मारे जाएंगे। इसके लिए तहसील और सर्किल स्तर पर टीमें गठित की जाएंगी। टीम में एक मजिस्ट्रेट, सर्किल अफसर या थानेदार और आबकारी इंस्पेक्टर होगा। छापे के दौरान मुख्य रूप से शासन द्वारा तय किए गए मानकों को चेक किया जाएगा। पकड़े जाने पर घपलेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छापामार अभियान डीएम, एसएसपी के निर्देश पर चलेगा।
विज्ञापन
शराब की दुकानों को चेक करने का आदेश दिया है। चेकिंग के दौरान लाइसेंस की शर्तों को चेक किया जाएगा। घपलेबाजी करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- अविनाश चंद्र, एडीजी