फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बरेली शहर और मुरादाबाद मंडल अति संवेदनशील

बरेली शहर और मुरादाबाद मंडल अति संवेदनशील

Sat, 01 Jun 2019 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली शहर और मुरादाबाद मंडल अति संवेदनशील
बरेली। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन ईवीएम को लेकर हंगामा किए जाने की योजना थी। मगर एकतरफा आए परिणामों और शासन प्रशासन की सतर्कता से विरोधियों के हौसले पस्त हो गए। भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए खुराफाती ईद पर माहौल खराब कर सकते हैं। खुफिया इनपुट के मुताबिक इस बार विवाद नमाज को लेकर कम चुनावी हारजीत की खीज में ज्यादा होंगे। ईद पर बरेली शहर और मुरादाबाद मंडल को अति संवेदनशील माना गया है। हालांकि खुफिया इनपुट मिलने के बाद जोन में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज सकुशल संपन्न होने के बाद प्रशासन ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की है, लेकिन ईद की टेंशन अभी बरकरार है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बरेली शहर के कोतवाली, बारादरी और किला क्षेत्र में आबादी मिश्रित है। इन क्षेत्रों में आए दिन विवाद होते रहते हैं। निजी झगड़ों को भी कुछ लोग सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश करते हैं। त्योहारों पर अक्सर अराजक तत्व नई परंपरा डालने की कोशिश करते हैं, जिससे अचानक माहौल खराब हो जाता है। कई बार धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद सामने आए हैं। शुक्रवार को चौकी चौराहे पर अलविदा की नमाज पढ़ने के बहाने पूरी सड़क घेरने की कोशिश की गई, जिससे अफसरों को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। पूर्व में कई बार दंगे भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

खुफिया सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव हाल में संपन्न हुए हैं। इस चुनाव में बरेली मंडल में भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा की जीत विरोधियों और खुराफात किस्म के लोगों को हजम नहीं हो रही। खुराफाती ईद के बहाने सरकार पर अपनी खीज उतारने की कोशिश कर सकते हैं। शहर के अलावा फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, रिछा और आंवला कस्बों को संवेदनशील माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस लोकसभा चुनाव में मुरादाबाद मंडल में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिल पाई। यह कसक भाजपाइयों के दिल में पांच साल तक रहेगी। मुरादाबाद मंडल की सभी छह सीटें सपा-बसपा गठबंधन के खाते में गईं। यहां सरकार विरोधी लोग खुद को मजबूत मानते हैं। मुरादाबाद मंडल के अधिकतर जिले मिश्रित आबादी वाले हैं। पूर्व विवाद भी होते रहे हैं। इस लिहाज से ईद पर समूचे मंडल को संवेदनशील माना गया है। एडीजी अविनाश चंद्र ने जोन के सभी जिलों के कप्तानों को निर्देश जारी कर पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है।

पुलिस-पीएसी और अर्धसैनिक बल के जवान रहेंगे मुस्तैद
ईद पर अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस-पीएसी के साथ अर्धसैनिक के जवान मुस्तैद रहेंगे। बरेली में शहर में दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आईटीबीपी के जवान रहेंगे।


बरेली शहर और पूरा मुरादाबाद रेंज अति संवेदनशील है। जोन के सभी कप्तानों को त्योहार रजिस्टर के आधार पर पुराने विवादों को निस्तारित करने को कहा है। कहीं कोई नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी। ईद पर सभी सर्किल अफसर, थानेदार और मोबाइल पार्टियां दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ रहेंगे। जोन के सभी कप्तानों को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है।
- अविनाश चंद्र, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed