फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बच्चे की मां से मोबाइल पर बात की तो पिटा वार्ड ब्वाय

बच्चे की मां से मोबाइल पर बात की तो पिटा वार्ड ब्वाय

Fri, 31 May 2019 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की मां से मोबाइल पर बात की तो पिटा वार्ड ब्वाय
बरेली। शहर में चौकी चौराहे के पास स्थित एक निजी अस्पताल में डायरिया की वजह से भर्ती रहे नरियावल इलाका निवासी बच्चे की दो दिन पहले छुट्टी कर दी गई। गुरुवार सुबह बच्चे के पिता ने पत्नी को किसी से मोबाइल पर बात करते देखा तो शक होने पर मोबाइल छीनकर कॉल रिकार्ड चेक किया। खुद इधर से कॉल करके बात की तो पता लगा कि अस्पताल का वार्ड ब्वाय उसकी पत्नी से लगातार बात कर रहा है। युवक सुबह करीब नौ बजे ही अस्पताल पहुंच गया और दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाले वार्ड ब्वाय की पिटाई लगा दी। अस्पताल में हंगामा कर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी। बताते हैं कि डॉक्टर ने उसे समझाकर भेज दिया। कहा कि वे वार्ड ब्वाय को नौकरी से निकाल रहे हैं। साथी स्टाफ ने बताया कि वार्ड ब्वाय पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है जिससे अस्पताल की बदनामी होती है। युवक ने बताया कि आरोपी को नौकरी से न निकाला गया तो वह रिपोर्ट कराएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed