फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर ठगी की कोशिश

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर ठगी की कोशिश

Wed, 29 May 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर ठगी की कोशिश
बरेली। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन के सुप्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर व्हाट्सएप यूजर्स से ठगी की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एक ही जैसी डिजिट के नंबर जोड़कर लोगों को लाटरी में 25 लाख रुपये का ईनाम निकलने का झांसा देकर सिक्योरिटी मनी के नाम पर ठगने की कोशिश की जा रही है। ठगों के जाल में फंसने से बचे शहर के दो जागरुक युवाओं ने सीएम योगी और अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर जानकारी दी है।
विज्ञापन

हार्टमैन के पास गांधी नगर कॉलोनी में रहने वाले अशोक कुमार ने बताया कि उनके नंबर को एक व्हाट्सएप नंबर से ग्रुप बनाकर जोड़ा गया। ग्रुप में जो अन्य नंबर जोड़े गए वे भी लगभग उनके जैसे नंबर थे। बस आखिर में दो या तीन डिजिट बदले हुए थे। इसके बाद उसी व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके खुद को केबीसी कंपनी मुंबई से संबद्ध बताकर व्हाट्सएप कॉल की गई। कहा गया कि केबीसी ने कई लाख नंबरों में से आपके नंबर को 25 लाख का ईनाम देने के लिए चुना है। इसकी प्रक्रिया समझने के लिए एक दूसरे नंबर पर बात करने को कहा गया। वहां राणाप्रताप सिंह नाम के एक शख्स खुद को कंपनी की सीनियर अथॉरिटी बताकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर दो से चार हजार रुपये डिपॉजिट करने को कहा। अशोक के साथ ही पटेल नगर निवासी विकास के पास भी ऐसी ही कॉल आई। जागरुक युवाओं ने ठगों की बातों में न पड़कर ग्रुप से ही लेफ्ट कर लिया। दोनों ने अब ट्वीट करके सीएम योगी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि पूरे प्रदेश में इस तरह की कॉल की जा रही हैं, लोग अनजाने में जरूर फंस रहे होंगे। वहीं, अमिताभ बच्चन को भी ट्वीट कर बताया गया है कि उनके फेमस गेम के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही है। इस संबंध में उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


ठगी के लिए ठग नए-नए तरीके अपनाते हैं, लोगों को उनके झांसे में नहीं आना चाहिए। केबीसी के नाम पर स्थानीय स्तर पर ठगी का कोई मामला अभी क्राइम ब्रांच के संज्ञान में नहीं है। कोई शिकायत मिलेगी तो जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रमेश कुमार भारतीय, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed